Top News

गुम मोबाइल बरामद, वास्तविक मालिक को सौंपा

गुम मोबाइल बरामद, वास्तविक मालिक को सौंपा

करहां (मऊ) : थाना रानीपुर की साइबर टीम ने पूर्व में गुम हुए एक मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सुपुर्द कर दिया। चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर टीम ने भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइल की तलाश कर उसे बरामद किया।

बरामद मोबाइल ओप्पो ए3एक्स 5जी की अनुमानित कीमत 13,999 रुपये बताई गई है। यह मोबाइल खुरहट बाजार से गुम हुई थी। मोबाइल के स्वामी सुजीत विश्वकर्मा निवासी खुरहट, थाना रानीपुर ने मोबाइल वापस मिलने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post