विश्व पर्यावरण दिवस व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हुए विविध कार्यक्रम
करहां (मऊ) : विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के करजौली स्थित सरयू दास बाबा आश्रम पर हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया तथा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधे लगाए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की समृद्धि की कामना के लिए विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। इसके साथ ही आश्रम की गौशाला में गौसेवा एवं मुसहर बस्ती में मिष्ठान वितरण का भी आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
हवन-पूजन में पंडित मनीष मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सेवा भाव भारतीय संस्कृति की पहचान है तथा वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार है।कार्यक्रम का समापन प्रसाद एवं मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान, अमित राणा, अभिषेक सिंह विक्की, नंदू सोनकर, बबलू बरनवाल, मनोज ओम, राघवेंद्र सिंह बघेल, भैरव सिंह, प्रमोद सोनकर, राजन सिंह, सुनील, जगदीश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।







Post a Comment