Top News

कोर्ट के आदेश पर देवर के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा

कोर्ट के आदेश पर देवर के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा

करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र में न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर देवर के खिलाफ जानलेवा हमले और लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कासिमाबाद, गाजीपुर निवासी गरिमा सिंह पत्नी विशाल सिंह ने आरोप लगाया कि 5 मई 2026 को अहिलाद गांव के पास मिर्जापुर निवासी अपने देवर राजकिशोर सिंह ने मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर गिराया और असलहा तानकर फायर करने की कोशिश की। साथ ही मोबाइल व पर्स छीनकर फरार हो गया।





Post a Comment

Previous Post Next Post