सड़क हादसे में घायल की मौत, अज्ञात वाहन चालक पर केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के मकरी तिराहे के पास सड़क हादसे में घायल पाउस गोठा निवासी रमाकांत यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र हिमांशु की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि 19 जुलाई को मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने रमाकांत की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस सीसी कैमरों की मदद से वाहन चालक की तलाश कर रही है।
64 पाउच अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब के साथ दो आरोपितो को गिरफ्तार किया। मीरपुर रहीमाबाद में पुलिस ने दौलतपुर निवासी शिवचंद यादव के पास से 39 पाउच देशी शराब बरामद किए। वहीं अतरारी चुंगी के पास चखना की दुकान से चकरारा निवासी रतनलाल यादव को 25 टेट्रा पैक शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है।

Post a Comment