नाबालिग के पास से तमंचा व कारतूस बरामद, गिरफ्तार
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मीरपुर रहीमाबाद मोड़ के पास एक नाबालिग को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए विधिक प्रक्रिया शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सूरज उर्फ प्रवेश बनवासी निवासी एकौना, थाना मुहम्मदाबाद गोहना, उम्र करीब 16 वर्ष को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
महिला से मारपीट व धमकी में सात के केस दर्ज
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के महरुपुर निवासी सुरैया परवीन ने पति के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मकसूद अहमद, तनवीर अहमद, तौफीक अहमद, नासिर, नईम अख्तर, अब्दुल रशीद तथा रियाज अहमद सभी निवासी महरुपुर, थाना मुहम्मदाबाद गोहना, के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
आरोप है कि 14 मार्च 2026 को उसके पति के घर में झगड़ा हो रहा था। बचाने पहुंची सुरैया परवीन के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
----------------------------------
दुकान पर पहुंचकर धमकी देने के मामले में छह के खिलाफ मुकदमा
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कायस्थ टोला निवासी आरिफ अली ने छह लोगों के खिलाफ दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज, धमकी देने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 22 जून की रात करीब 8:30 बजे आरोपी अब्दुल अजीज, शादाब, फरहान, सफियान शेख निवासी शेरशाहपुर तथा दो अज्ञात लोग करीब सात किलोमीटर दूर से उसकी दुकान पर पहुंचे और काम कर रहे मजदूरों को धमकाने लगे। आरोप है कि आरोपितों ने उसके पिता को भी गाली दी और जान से मारने की धमकी दी।




Post a Comment