बाइक सवार को बचाने में गड्ढे में पलटा गिट्टी लदा ट्रेलर, चालक-सहायक मामूली चोटिल
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां-जहानागंज मार्ग पर मालव पुल के समीप गुरुवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में गिट्टी लदा ट्रेलर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक विकास कुमार (24) और सहायक प्रिंस (23) मामूली रुप से चोटिल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेलर गिट्टी लेकर करहां से जहानागंज की ओर जा रहा था। मालव पुल के मोड़ पर अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के लिए चालक ने वाहन को मोड़ दिया। इसी दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा। इसकी वजह से गिट्टियां बिखर गई व ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। ट्रेलर मालिक फरिहा, आजमगढ़ निवासी विकास यादव बताए गए हैं।



Post a Comment