Top News

नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

करहां (मऊ) : साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत साइबर सेल और मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस की संयुक्त टीम ने आनलाइन नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त अनुराग जायसवाल उम्र 22 वर्ष निवासी काजी टोला, वलीदपुर, थाना मुहम्मदाबाद गोहना है। पुलिस के अनुसार आरोपी इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म के माध्यम से नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से यूपीआई के जरिए रुपये ठगता था। अब तक उसके खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर पांच शिकायतें दर्ज मिली हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से एक रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना मुहम्मदाबाद गोहना सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।

Post a Comment

Previous Post Next Post