Top News

नाना के घर आया किशोर 18 दिन से लापता, परेशान मां ने दर्ज कराई गुमशुदगी

नाना के घर आया किशोर 18 दिन से लापता, परेशान मां ने दर्ज कराई गुमशुदगी

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जैगवा गांव में नाना के घर आया 15 वर्षीय किशोर बीते 27 जून से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। मामले में किशोर की मां की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र स्थित एल ब्लाक, नवीन नगर निवासी ममता सिंह पत्नी अखिलेश सिंह ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वह अपने 15 वर्षीय पुत्र कृष्णा सिंह के साथ 24 जून को अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए मायके जैगवा आई थीं। 26 जून को उनके पिता का निधन हो गया। इसके अगले दिन 27 जून की सुबह करीब 10 बजे कृष्णा घर से पास के बाजार फल खरीदने जाने की बात कहकर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा।

स्वजन ने काफी तलाश की और उसके मोबाइल पर लगातार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला। स्वजन का कहना है कि मोबाइल बीच-बीच में व्हाट्सएप पर आनलाइन दिखाई देता है, हालांकि न तो काल रिसीव की जा रही है और न ही किसी संदेश का जवाब दिया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। किशोर का पता लगाने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post