पांचवीं बार टूटा बैरिकेडर, भारी वाहनों की रोकथाम पर उठे सवाल
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तमसा नदी के पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए रौजा मखदूम पर लगाया गया बैरिकेडर शनिवार शाम 5 बजे के करीब पिकअप की टक्कर से एक बार फिर टूट गया। बताया जा रहा है कि यह पांचवीं बार है जब बैरिकेडर क्षतिग्रस्त हुआ है। बार-बार बैरिकेडर टूटने से प्रशासन की व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद बैरिकेडर टूटने से नियमों के पालन पर भी सवाल उठता है। इससे पुल की सुरक्षा को लेकर भी क्षेत्रवासियों में चिंता बढ़ रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने के साथ ही रौजा मखदूम के बजाय चुंगी पर मजबूत और स्थायी बैरिकेडर लगाने की मांग की है, ताकि भारी वाहनों का आवागमन रोका जा सके और पुल की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

Post a Comment