बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरुक
करहां (मऊ) : मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो स्क्वायड की ओर से ग्राम सभा रानीपुर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, अविवाहित छात्राओं और युवतियों से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्महत्या की प्रवृत्ति और विवाहित महिलाओं से जुड़ी दहेज हत्या की घटनाओं में कमी लाना तथा महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना रहा। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को उनके साथ होने वाली हिंसा, प्रताड़ना और अभद्रता के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया।
इस दौरान महिलाओं को साइबर अपराध और आनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में मिशन शक्ति केंद्र में नियुक्त महिला पुलिसकर्मी, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका, आशा बहुएं तथा गांव की महिलाएं उपस्थित थी।




Post a Comment