संपूर्ण समाधान दिवस में 85 शिकायतें, छह का मौके पर निस्तारण
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना में शनिवार को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें कुल 85 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें छह का मौके पर ही निस्तारण किया गया। चार मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों की टीमें मौके पर भेजी गईं। प्राप्त शिकायतों में 52 राजस्व और 18 पुलिस विभाग से संबंधित रहीं।
ग्राम ओटनी निवासी संजय राम और खुर्द कर्मी निवासी राम मूरत ने वरासत से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। जिलाधिकारी के निर्देश पर दोनों मामलों का तत्काल निस्तारण कराते हुए शिकायतकर्ताओं के नाम मूल खाते में दर्ज किए गए और अद्यतन खतौनी का प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का तथ्यात्मक परीक्षण कर समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। लापरवाही या खानापूर्ति मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस अवसर पर एसपी कमलेश बहादुर, एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।




Post a Comment