Top News

नागपंचमी पर शिवालयों में हुआ नागपूजन, ग्रामीण खेलों में दिखा उत्साह

नागपंचमी पर शिवालयों में हुआ नागपूजन, ग्रामीण खेलों में दिखा उत्साह

करहां (मऊ) : नागपंचमी एवं सावन माह के तीसरे सोमवार के अवसर पर करहां क्षेत्र के विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से शिवपूजन व नागदेवता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और नागदेवता को दूध अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।

ओटनी, शमशाबाद, नगपुर, दरौरा, चकभीखा, दतौली, भांटीकला, कमालपुर पहाड़पुर, टड़वा, देवसीपुर, भतड़ी चक भतरी, नेवादा, मालव, राजापुर और तिलसवां सहित विभिन्न गांवों में नागपंचमी की परंपरा उत्साहपूर्वक निभाई गई। पूजा-अर्चना के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ।

किशोरों एवं युवाओं ने कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, कुश्ती और दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी वाले गांव के नाम से मशहूर शमशाबाद के आरएस कबड्डी एकेडमी में विभिन्न क्षेत्रो के खिलाड़ी जुटे वहीं ओटनी में बारिश और कीचड़ भी युवको का हौसला तोड़ नहीं पाया और वे उसी के बीच कबड्डी खेलते नजर आए। खेल आयोजनों को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। इस अवसर पर कालिका प्रसाद, गोंड़, मुकेश चौहान, आकाश शर्मा, रजनीश यादव, विनय कुमार और दिनेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post