गुम मोबाइल बरामद कर स्वामी को सौंपा
करहां (मऊ) : रानीपुर थाने की साइबर व पुलिस टीम ने पूर्व में गुम हुए करीब 20 हजार रुपये कीमत के मोबाइल फोन को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी अंकित मद्देशिया निवासी रानीपुर को सौंप दिया। मोबाइल गुम होने की शिकायत उक्त पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। बरामदगी टीम में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, साइबर टीम प्रभारी उपनिरीक्षक रामाज्ञा कुमार एवं आरक्षी सुशील कुमार उपाध्याय शामिल थे।

Post a Comment