करहां बाजार में अकीदत के साथ निकला ईद-उल-मिलादुन्नबी का जुलूस

करहां बाजार में अकीदत के साथ निकला ईद-उल-मिलादुन्नबी का जुलूस

करहां (मऊ) : करहां में बुधवार को ईद-उल-मिलादुन्नबी का त्योहार उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर करहां गांव से भव्य जुलूस निकाला गया, जो बाजार के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए क्षेत्र में भ्रमण करता रहा। जुलूस में मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में हरे परचम लिए लोगों के नारों से पूरा करहां बाजार गूंज उठा।

जुलूस के दौरान क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब और कौमी एकता की मिसाल भी देखने को मिली। लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। त्योहार को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post