Top News

सौम्या द्विवेदी ने बढ़ाया मान, संस्कृत प्रतिभा खोज में जिले में पाया प्रथम स्थान

सौम्या द्विवेदी ने बढ़ाया मान, संस्कृत प्रतिभा खोज में जिले में पाया प्रथम स्थान

करहां (मऊ) : उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ द्वारा आयोजित संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के हलीमाबाद स्थित द्विवेदी सदन निवासी एवं किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल की होनहार छात्रा सौम्या द्विवेदी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मऊ जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है। जबकि इसी जनपद के शुभकृत शुक्ल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।

सौम्या और शुभकृत की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकों और स्वजन में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं सौम्या क पिता संजीव द्विवेदी, दादा हरिश्चंद्र द्विवेदी सहित स्वजन ने भी सौम्या की उपलब्धि पर गर्व जताया और उन्हें बधाई दी। सौम्या की इस सफलता को द्विवेदी सदन के लिए भी गौरवपूर्ण क्षण बताया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post