Top News

शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त व उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित

शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त व उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित

करहां (मऊ) : शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना क कंपोजिट विद्यालय टड़वा चौबेपुर में एसआरजी संजय कुमार तिवारी के संयोजन में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक धर्मेश तिवारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश तिवारी ने सेवानिवृत्त व उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ विद्यालय की शिक्षिका सदफ यास्मीन, शिक्षक भूपेंद्र प्रताप सिंह और रामप्रवेश यादव को उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान एवं उपलब्धियों के लिए अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। बीईओ ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला हैं और उन्हें अपने आदर्शों व पद की गरिमा के अनुरुप कार्य करते हुए समाज में शिक्षक की प्रतिष्ठा को और ऊंचा उठाना चाहिए।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा बच्चों में मिष्ठान्न वितरित किया गया। प्रधानाध्यापक हरिलाल यादव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक मोहम्मद अहमर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक, प्रबंधन समिति के सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post