Top News

उपहार व प्रमाणपत्र प्रदान कर शिक्षकों को किया गया सम्मानित

उपहार व प्रमाणपत्र प्रदान कर शिक्षकों को किया गया सम्मानित

करहां (मऊ) : शिक्षक दिवस के अवसर पर बीएसआरके पब्लिक स्कूल एवं इंटर कालेज रामनगर मोड़, ख़ालिसा में शनिवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद केक काटकर उनके जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रुप में उल्लासपूर्वक मनाया गया।

विद्यालय के प्रबंधक प्रवीण कुमार राय ने संस्थान के सभी शिक्षकों को उपहार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के भविष्य को संवारते हैं। ऐसे में शिक्षकों का सम्मान करना समाज का दायित्व है। उन्होंने सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके समर्पण और परिश्रम से ही शिक्षण संस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है। समारोह में शिक्षकों ने डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शबीब रिजवी एवं रजनीश राय सहित शिक्षक रामभजन यादव, एटीएम सर, आरडी गौतम, हिमांशु पांडेय, कैलाश कुमार, फिजा खातून, राजेश यादव, बुधिराम, मृत्युंजय समेत विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post