चोरी हुए मुकुट की जगह हनुमान लला को चढ़ाया चांदी का नया मुकुट
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के जमुई गांव निवासी श्रद्धालु ज्योतिया देवी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अपने पुत्र साधु विजयदास के हाथों नगपुर स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में हनुमान लला की प्रतिमा को चांदी का नया मुकुट अर्पित किया। मुकुट चोरी होने के बाद मंदिर में फिर से मुकुट चढ़ाए जाने से श्रद्धालुओं में खुशी रही।
वृद्धा ज्योतिया देवी ने अपनी बचत से मुकुट बनवाकर मंदिर के पुजारी महातम तिवारी को सौंपा। इसके बाद विधि-विधान से श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण और हनुमानजी का श्रृंगार कर मुकुट धारण कराया गया तथा महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति ने दानदाता मां-बेटे के प्रति आभार जताते हुए उनके सुख, स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
बताया गया कि 20 जून की शाम हनुमानजी का मुकुट चोरी हो गया था। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने चोर को टूटे मुकुट के साथ गिरफ्तार किया था। ज्योतिया देवी पूर्व में भी अपनी मां के हाथों चार मुकुट मंदिर में दान कर चुकी हैं, जिसमें से एक मुकुट चोरी हो गया था। इस दौरान अनिरुद्ध पांडेय, अरुण त्रिपाठी, यादवेंद्र त्रिपाठी, अखिलानंद द्विवेदी, प्रभुनाथ राम व प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।


Post a Comment