Top News

स्कूल गई नाबालिग छात्रा लापता, अपहरण का केस

 स्कूल गई नाबालिग छात्रा लापता, अपहरण का केस

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में स्कूल गई कक्षा 11 की 16 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।

बताया गया कि छात्रा 5 सितंबर को स्कूल वाहन से विद्यालय गई थी और छुट्टी के बाद वाहन से घर जाने के बजाय पिता के साथ जाने की बात कहकर विद्यालय परिसर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।

Post a Comment

Previous Post Next Post