Top News

सीएमओ ने किया करहां पीएचसी का निरीक्षण, बदहाल रास्ते के निर्माण हेतु की पहल

सीएमओ ने किया करहां पीएचसी का निरीक्षण, बदहाल रास्ते के निर्माण हेतु की पहल

करहां (मऊ) : जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पंकज कुमार राय ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां की बदहाल सड़क और आवागमन की जानकारी ली। रास्ता खराब होने से सीएमओ को भी पीएचसी पर जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने उक्त रास्ते के निर्माण की पहल करने का आश्वासन दिया।

अजीत एक्सप्रेस वे दैनिक जागरण ने 31 अगस्त के अंक में पेज नंबर चार पर "पीएचसी का रास्ता बदहाल, परेशानी" शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। जागरण के खबर का संज्ञान लेकर सीएमओ ने झमाझम बारिश के बीच पीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे। बदहाल मार्ग को देखकर कहा कि संबंधित विभाग से वार्ता कर मार्ग जल्द से जल्द बनवाया जाएगा। साथ ही खराब सड़क की जानकारी डीएम को दी जाएगी। कहा कि पीएचसी तक पहुंचने में होने वाली समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।






Post a Comment

Previous Post Next Post