Top News

विद्युत तार की चपेट में आने से युवक की मौत, इकलौते बेटे के निधन से परिवार में मचा कोहराम

विद्युत तार की चपेट में आने से युवक की मौत, इकलौते बेटे के निधन से परिवार में मचा कोहराम

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बंदीघाट ग्राम पंचायत अंतर्गत कादीपुर मौजा में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। घर के पास रास्ते में गिरे विद्युत तार की चपेट में आने से राजन पुत्र प्रकाश गंभीर रुप से झुलस गया।

परिजन घटना के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां प्रमिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

राजन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post