कायस्थ महासभा व भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने नवागत तहसीलदार व सीओ का किया स्वागत
करहां (मऊ) : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मऊ एवं भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुहम्मदाबाद गोहना के नवागत तहसीलदार सुधांशु शेखर और क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह का बुके भेंटकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव एवं भाजपा नेता त्रिभुवन प्रसाद के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि तहसील एवं पुलिस प्रशासन की आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अधिकारियों के अनुभव और कुशल नेतृत्व से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ ही राजस्व संबंधित जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण की उम्मीद है। इस दौरान नवागत अधिकारियों ने भी प्रतिनिधिमंडल के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष एवं संरक्षक अजय सिंह कक्कू, विनय कुमार श्रीवास्तव, इंद्रदेव प्रसाद, प्रेम श्रीवास्तव, प्रद्युम्न प्रताप, जेपी श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, मिथलेश सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Post a Comment