दलित उत्पीड़न के विरोध में भाकपा ने किया धरना-प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित उत्पीड़न के विरोध में भाकपा ने किया धरना-प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

करहां (मऊ) : दलित उत्पीड़न, महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की तहसील इकाई की ओर से शनिवार पूर्वाह्न मुहम्मदाबाद गोहना तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। तहसील दिवस पर इनके कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन से दलितों, गरीबों और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के मामलों में प्रभावी कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री को ज्ञापन दिया।

धरने को संबोधित करते हुए भाकपा राज्य कौंसिल सदस्य रामकुमार भारती ने बड़ागांव निवासी बेदू राम के साथ कथित मारपीट व अमानवीय व्यवहार के मामले में आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई तथा दोषी पुलिसकर्मियों पर प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए पार्टी की ओर से अधिकारियों को पूर्व में भी अवगत कराया गया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्हीने उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

इस दौरान पूर्व जिला सचिव रामसोच यादव, रामजीत चौहान, जयप्रकाश चौहान, सुभाष चंद्र गौतम, गुलईचा देवी, सुबाष चक्रदेवा, रामबली राम, रणविजय सिंह, राजेंद्र चौहान, रघुपाल, मुन्ना गुप्ता, रमेश राम, जगजीवन राम, न्याज अहमद, पतिराम, किशोर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post