नीम का पेड़ गिरने से गरीब का घर जमींदोज, बालक घायल

नीम का पेड़ गिरने से गरीब का घर जमींदोज, बालक घायल

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना  तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमालपुर पहाड़पुर के राजस्व गांव अल्लीपुर की बासफोर बस्ती में शुक्रवार तेज आंधी-बारिश के दौरान विशाल नीम का पेड़ राजेश बासफोर के घर पर गिर गया। इससे मकान जमींदोज हो गया और घर में रखा चारपाई, साइकिल समेत घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय परिवार के छह सदस्य घर में मौजूद थे। संयोग से सभी सुरक्षित बच गए, जबकि आठ वर्षीय राजन बासफोर के बाएं पैर में चोट आई।

राजेश बासफोर बांस की डलिया, बेना व शादी-विवाह में उपयोग होने वाले सामान बनाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मकान और सामान क्षतिग्रस्त होने से परिवार के सामने रहने और रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सूचना पर लेखपाल अनिल यादव ने मौके पर पहुंचकर नुकसान की जानकारी ली। राजस्व निरीक्षक कृष्णकांत सिंह ने बताया कि नुकसान का आकलन कर नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।




Post a Comment

Previous Post Next Post