अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

 अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

करहां (​मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अतरारी पुल के पास से एक युवक को 18 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम उप निरिक्षक नूर आलम, आरक्षी धर्मवीर, रवि प्रकाश, विशाल चतुर्वेदी क्षेत्र में गश्त और चेकिंग पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अतरारी पुल के पास अवैध शराब लेकर जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर खिरिया मोड़ वलीदपुर निवासी अनिल राजभर उम्र 28 वर्ष को पकड़ा, जिसके कब्जे से कुल 3.6 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई। आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है तथा इसकी सूचना उसकी पत्नी को दे दी गई है।



Post a Comment

Previous Post Next Post