गरीब महिला का खपरैल ढहा, बाल-बाल बचे मां-बेटे

गरीब महिला का खपरैल ढहा, बाल-बाल बचे मां-बेटे

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के याकूबपुर गांव में शुक्रवार को तेज आंधी-पानी के दौरान गरीब महिला मुराही देवी का खपरैल का मकान धराशायी हो गया। अचानक खपरैल गिरने से महिला भयभीत हो गयी और अब उस घर मे रहने से डर रही है।

संयोग अच्छा रहा कि हादसे के समय मुराही देवी और उनका पुत्र खपरैल के उस हिस्से में मौजूद नहीं थे, जिससे दोनों बाल-बाल बच गए। खपरैल गिरने से घरेलू सामान भी प्रभावित हुआ है। पीड़िता ने ग्रामप्रधान और तहसील प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने तथा आवास की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post