नवागत सीएचसी अधीक्षक ने परखी करहां व टेकई पीएचसी की व्यवस्थाएं
स्वच्छता, दवा उपलब्धता और मरीजों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवागत अधीक्षक डा. फैयाज अहमद ने शुक्रवार को करहां एवं टेकई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
करहां पीएचसी के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने वाली सड़क के निर्माण की आवश्यकता का मुद्दा भी सामने आया। इस पर डा. फैयाज अहमद ने संबंधित विभाग से वार्ता कर सड़क निर्माण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार, आवश्यक दवाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है।
वहीं, टेकई पीएचसी पर अपने प्रथम आगमन पर नवागत अधीक्षक का चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर डा. आनंद कुमार गुप्ता, जयप्रकाश यादव, प्रवीण कुमार यादव, चंदन कुमार, शशि यादव, डा. बलवंत कुमार, सूबेदार यादव, शोभनाथ यादव, रामजनम यादव, रितेश राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment