यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज ने भरी हुंकार, सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
•आर्थिक आधार पर आरक्षण, ईडब्ल्यूएस में सुधार व सामान्य वर्ग आयोग गठन समेत पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
•चर्चा का केंद्र रहा पूर्व अधिकारी व अधिवक्ता राजेंद्र राम का भाषण
करहां (मऊ) : यूजीसी के नवीन प्रावधानों के विरोध और आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को सवर्ण समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी आनंद वर्धन को सौंपते हुए यूजीसी के प्रावधानों को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कराने तथा ईडब्ल्यूएस व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।
धरने को संबोधित करते हुए संयोजक विजय प्रताप सिंह ने कहा कि समानता की बात करने वाले समाज में ऐसी व्यवस्थाओं पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए, जिनसे वर्गों के बीच दूरी बढ़ने की आशंका हो। उन्होंने आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग करते हुए कहा कि इसका लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए। वक्ताओं ने एससी-एसटी अधिनियम के कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने और सामान्य वर्ग आयोग के गठन की भी मांग की। उमाशंकर सिंह व ऋषिकेश पांडेय ने कहा कि बच्चों के भविष्य और समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
धरने में रेलवे के पूर्व अधिकारी एवं अधिवक्ता राजेंद्र राम का संबोधन भी खासा चर्चित रहा। उन्होंने मंच से स्वेच्छा से आरक्षण का लाभ छोड़ने की घोषणा करते हुए आरक्षण व्यवस्था में क्रीमी लेयर लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जो लोग आरक्षण का लाभ लेकर आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो चुके हैं, उन्हें जरूरतमंद लोगों के हित में आगे आना चाहिए। राजेंद्र राम ने आंदोलन का समर्थन करते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना आयोजित करने पर अनुमति और खर्च की जिम्मेदारी उठाने की भी घोषणा की।
इस दौरान संतोष सिंह, ऋषिकेश मिश्रा, उमाशंकर ओमर, परमात्मा सिंह, बाबा श्रीकिशुन दास फलाहारी, रामकृपाल सिंह, आदर्श पांडेय, शशिभूषण सिंह, अजीत पांडेय, मिथिलेश सिंह पप्पू, हंसनाथ तिवारी, कृपाशंकर सिंह, रविप्रकाश सिंह, शैलेन्द्र सिंह शैलू, संजीव द्विवेदी, डा. नागेंद्र सिंह, आशुतोष पांडेय, अभिषेक सिंह, पूजा राय, नंदकिशोर, आशीष राय, कल्याण सिंह, बबलू राय, छट्टू सिंह, चंदन पंडित, धनंजय सिंह, बृजेंद्र सिंह, सतीश सिंह, गोल्डन सिंह, बालेन्द्र भूषण प्रताप सिंह, संजय सिंह, मदन पांडेय आदि हजारों सवर्ण समाज के लोग शामिल थे।
हंसनाथ तिवारी, कृपाशंकर सिंह, संजीव द्विवेदी, डा. नागेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, आशुतोष पांडेय, पूजा राय, नंदकिशोर, शैलेन्द्र सिंह शैलू, आशीष राय, रविप्रकाश सिंह, बबलू राय, कल्याण सिंह, छट्टू सिंह, धनंजय सिंह, बृजेंद्र सिंह, चंदन पंडित, गोल्डन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।












Post a Comment