साइबर ठगी की 35 हजार रुपये की रकम वापस
करहां (मऊ) : साइबर ठगी के शिकार वलीदपुर भीरा निवासी जाहिद को मुहम्मदाबाद गोहना साइबर पुलिस टीम ने राहत दिलाते हुए यूपीआई के माध्यम से ठगी गई 35 हजार रुपये की पूरी रकम वापस करा दी। साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एमआरएम पोर्टल के जरिए धनराशि वापस कराई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की अपील की है।

Post a Comment