Top News

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 33 मरीजों की जांच, वितरित की गईं दवाएं

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 33 मरीजों की जांच, वितरित की गईं दवाएं

करहां (मऊ) : जमुई-करहां स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के गांवों से पहुंचे 33 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं दी गईं। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श देने के साथ ही खानपान, दवा के सेवन और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। जांच के बाद जरुरत के अनुसार सभी मरीजों को निश्शुल्क दवाएं वितरित की गईं।

चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें उचित उपचार एवं बचाव के संबंध में जानकारी दी। मेले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. बृजलाल, आयुष चिकित्सक आनंद कुमार गुप्ता, फार्मासिस्ट हंसराज यादव, एनएमए रामविलास यादव, बीएसडब्लू जयप्रकाश यादव, लैब टेक्नीशियन चंदन कुमार यादव, एएनएम शशि यादव उपस्थित थीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post