Top News

सुग्रीव मिलन और बाली वध का मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक

सुग्रीव मिलन और बाली वध का मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में श्रीदशहरा रामलीला धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वाधान में चल रही रामलीला में रविवार शाम किष्किंधा पर्वत पर सुग्रीव मिलन और बाली वध प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों ने भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता तथा बाली वध के प्रसंग को जीवंत रुप में प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंचन के दौरान श्रद्धालु रामलीला के प्रसंगों में भावविभोर नजर आए।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष छोटू प्रसाद, महामंत्री रामसरन चौहान, संरक्षक लालजी वर्मा, व्यवस्थापक राजेश चौहान, अंजनी गुप्ता, राजीव सेठ, ठाकुर प्रसाद सिंह, प्रिंस गुप्ता, आशीष अग्रवाल, राम अवध पुजारी सहित काफी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post