Top News

इको क्लब के माध्यम से बच्चों को सिखाया स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का पाठ


     इको क्लब के माध्यम से बच्चों को        सिखाया स्वच्छता और कचरा प्रबंधन                    का पाठ

•प्राथमिक विद्यालय मालव में क्विज प्रतियोगिता

•दी गई पर्यावरण संरक्षण की जानकारी

करहां (मऊ) : ईको क्लब फार लाइफ मिशन-6 के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना प्राथमिक विद्यालय मालव में बच्चों को ईको क्लब के उद्देश्यों, दायित्वों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता बनाए रखने और कचरे के उचित निस्तारण के लिए डस्टबिन के नियमित प्रयोग के प्रति जागरुक किया गया।

सहायक अध्यापक रामकिशोर राम, उमेश भारती एवं विजेंद्र प्रसाद ने क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरुक किया। बच्चों को हरे, नीले, काले और लाल रंग के डस्टबिन के उपयोग की जानकारी देते हुए गीले व सूखे कचरे, इलेक्ट्रानिक कचरे तथा संक्रामक एवं खतरनाक कचरे के पृथक्करण के बारे में समझाया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कचरे के सही निस्तारण की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उमेश भारती, रामकिशोर राम, विजेंद्र प्रसाद, सूलमति चौहान, आरती सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक व विद्यार्थीगण उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post