Top News

शिक्षक एमएलसी चुनाव हेतु मुहम्मदाबाद गोहना में 420 और रानीपुर में 552 मत पड़े

शिक्षक एमएलसी चुनाव हेतु मुहम्मदाबाद गोहना में 420 और रानीपुर में 552 मत पड़े

मुहम्मदाबाद गोहना में 554 में से 420 मतदाताओं ने किया मतदान

रानीपुर में 668 में से 552 मतदाताओं ने डाले वोट

करहां (मऊ) : शिक्षक एमएलसी चुनाव के तहत शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना और रानीपुर ब्लाक परिसर स्थित मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के बूथ संख्या 17 पर कुल 554 मतदाताओं में से 420 ने मतदान किया। इनमें 306 पुरुष और 114 महिला मतदाता शामिल रहीं। वहीं, रानीपुर ब्लाक के बूथ संख्या 16 पर कुल 668 मतदाताओं में से 552 ने वोट डाले। इनमें 400 पुरुष और 152 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा के बूथ प्रमुख रामसरन चौहान, प्रभारी पूनम सरोज, विधानसभा संयोजक छोटू प्रसाद, मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा व भूपेंद्र सिंह तथा ठाकुर प्रसाद सिंह ने बूथ का भ्रमण कर चुनावी गतिविधियों का जायजा लिया। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने भी विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान की स्थिति का जायजा लिया।




Post a Comment

Previous Post Next Post