Top News

मऊ की कंपनी एम्बिट इको वेंचर को मिला देश का सर्वश्रेष्ठ मत्स्य स्टार्टअप सम्मान

मऊ की कंपनी एम्बिट इको वेंचर को मिला देश का सर्वश्रेष्ठ मत्स्य स्टार्टअप सम्मान

•मध्य प्रदेश सरकार के साथ 15 वर्षों का अनुबंध, एकीकृत मत्स्य उद्योग नीति के तहत उद्यमी मॉडल में मिली उपलब्धि

•रतनपुरा में पंजीकृत कंपनी की सफलता का श्रेय टीम के कठिन परिश्रम को

करहां (मऊ) : मऊ जिले के रतनपुरा में पंजीकृत कंपनी एम्बिट इको वेंचर ने मत्स्य उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कंपनी को देश के सर्वश्रेष्ठ मत्स्य स्टार्टअप का सम्मान मिला है। साथ ही मध्य प्रदेश की एकीकृत मत्स्य उद्योग नीति-2026 के तहत उद्यमी मॉडल में मध्य प्रदेश सरकार के साथ 15 वर्षों का अनुबंध हुआ है। भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में 23 अक्टूबर को आयोजित मत्स्य निवेशक एवं निर्यातक सम्मेलन-2026 में कंपनी की इस उपलब्धि को विशेष पहचान मिली।

कंपनी के प्रतिनिधियों ने इस सफलता का श्रेय एम्बिट इको वेंचर की पूरी टीम के कठिन परिश्रम, समर्पण और सामूहिक प्रयासों को दिया। उनका कहना है कि मंच पर भले ही कुछ प्रतिनिधि दिखाई दे रहे थे, लेकिन इस उपलब्धि के पीछे टीम के प्रत्येक सदस्य का योगदान रहा है। कंपनी ने इसे सफलता की शुरुआत बताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के साथ हुए 15 वर्षीय अनुबंध से मत्स्य उद्योग में बड़े स्तर पर कार्य करने और रोजगार व उद्यमिता को बढ़ावा देने के नए अवसर मिलेंगे।

कंपनी की ओर से केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्य प्रदेश के मत्स्यपालन मंत्री नारायण सिंह पंवार तथा केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के प्रति आभार जताया गया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने मध्य प्रदेश के मत्स्यपालन मंत्री नारायण सिंह पंवार के कार्यालय जाकर भी मुलाकात की थी। कंपनी ने इस उपलब्धि को छोटे उद्यम से बड़े औद्योगिक मुकाम तक पहुंचने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए भविष्य में मत्स्य क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई।





Post a Comment

Previous Post Next Post