82 वर्ष पुरानी सौसरवां-कमालुद्दीपुर की रामलीला में रावण वध की लीला सम्पन्न
करहां (मऊ) : सौसरवां-कमालुद्दीपुर की 82 वर्ष पुरानी रामलीला में गुरुवार को मेला व दिन की रामलीला के दौरान अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाद वध, कुंभकर्ण वध और रावण वध की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने सजीव अभिनय के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
रावण वध की लीला के साथ ही बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। शुक्रवार को रामलीला के अंतिम चरण में भगवान श्रीराम की राजगद्दी का मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही ‘परिवार’ नामक सामाजिक नाटक का मंचन भी होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह बना हुआ है।



Post a Comment