मालव की रामलीला में मेघनाद, कुंभकर्ण व रावण वध का हुआ मंचन
करहां (मऊ) : क्षेत्र के मालव गांव ने शुक्रवार को रामलीला मंच पर मेघनाद, कुंभकर्ण और रावण वध की लीलाओं का मंचन किया गया। युद्ध के दौरान भगवान श्रीराम की सेना ने रावण की सेना को पराजित किया। मेघनाद और कुंभकर्ण के वध के बाद भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। लीला के दौरान कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
रावण वध के प्रसंग के साथ ही रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का दृश्य देखकर दर्शकों ने प्रभु श्रीराम का जयघोष किया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, महामंत्री सत्यप्रकाश सिंह रिंटू, व्यास संजय तिवारी, विनोद सिंह, रामनयन चौबे, विजयप्रताप, विपिन चौबे, अनीश कुमार, अरविंद तिवारी, अमरनाथ सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Post a Comment