Top News

गाजीपुर ने मऊ को हराकर जीता रुपा मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला

गाजीपुर ने मऊ को हराकर जीता रुपा मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला

•शमशाबाद कुटी के मेले में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

•क्षेत्रीय लोगों ने समाधियों का दर्शन-पूजन कर मेले का उठाया आनंद

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के शमशाबाद कुटी पर सोमवार शाम पारंपरिक मेले के अवसर पर रूपा मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में बड़ागांव गाजीपुर की टीम ने मधुबन मऊ को 23-19 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

प्रतियोगिता का उद्घाटन गांव के सम्मानित नागरिक बेचू यादव ने बाबा वीरमाधव दास और शुभकरन दास की समाधियों पर पूजन-अर्चन के बाद मैदान में नारियल फोड़कर किया। समाजसेवी विक्की वर्मा, रवि पासी, संतोष तोमर, महेंद्र यादव, रामजीत यादव, प्रवीण तिवारी, अखंड प्रताप आदि लोगो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में एक दर्जन टीमें भाग लेकर लीग मैच खेल रही हैं। मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कुटी की समाधियों पर दर्शन-पूजन कर मेले का आनंद लिया।

इस दौरान मुकेश सरोज, राजा यादव, दिनेश सरोज, रवि पासी, सुरेंद्र सरोज, कालिका गोंड़, आकाश शर्मा, सच्चिदानंद कश्यप, हरिबंश वैरागी, प्रशांत सिंह जोशी, अमित तिवारी, अश्वनी सिंह, अबूबकर अंसारी, विशाल कुमार, सूरज पासी, अमरदीप यादव, कुलदीप सरोज सहित दर्जनों सदस्य व सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।






Post a Comment

Previous Post Next Post