रुपा मेमोरियल मेले में आज होगी 62 किग्रा भार वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के शमशाबाद कुटी पर सोमवार, 26 अक्टूबर को रुपा मेमोरियल मेले के अवसर पर 62 किलोग्राम भार वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क रहेगा। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को आठ हजार, द्वितीय को छह हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को तीन हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता एक दिवसीय होगी। दोपहर एक बजे के बाद खिलाड़ियों की एंट्री नहीं ली जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9170645058 और 9682703505 पर संपर्क किया जा सकता है। इस प्रतियोगिता के उद्घाटनकर्ता हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उमेश सरोज तथा समापनकर्ता ग्रामप्रधान रामजीत यादव रहेंगे। इस आयोजन में अनेक गणमान्य अतिथिगण भी शामिल होंगे।



Post a Comment