Top News

वलीदपुर में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

वलीदपुर में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना गोहना कोतवाली के वलीदपुर स्थित कोडरा मोहल्ले में सोमवार को 26 वर्षीय विवाहिता शोभा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी। विवाहिता की असमय मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन मौत की वास्तविक वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस के मुताबिक, मामले में मिली तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post