राम-केवट संवाद की लीला देख भावविभोर हुए श्रद्धालु
केवट ने प्रभु श्रीराम के चरण पखारे तो जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा लीला स्थल
करहां (मऊ) : श्रीदशहरा रामलीला धर्मार्थ ट्रस्ट मुहम्मदाबाद गोहना के तत्वाधान में मंगलवार को कस्बे के मोहल्ला जमालपुर स्थित देवरानी-जेठानी पोखरे पर रामलीला के तीसरे दिन राम-केवट संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। लीला में माता सीता और लक्ष्मणजी के साथ गंगा तट पर पहुंचे प्रभु श्रीराम को देखकर केवट ने उनके चरण पखारने की इच्छा जताई। केवट द्वारा प्रभु श्रीराम के चरण पखारने के भावनात्मक प्रसंग को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
मंचन के दौरान कलाकारों ने केवट की भक्ति, समर्पण और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा को जीवंत रुप में प्रस्तुत किया। लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष छोटू प्रसाद, महामंत्री रामसरन चौहान, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद सिंह, राजीव सेठ, आशीष अग्रवाल, राजेश चौहान, विजेंद्र पटेल सहित अन्य धर्मप्रेमी उपस्थित थे।




Post a Comment