मृत गोवंश को विधि-विधान से किया गया दफन
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के चकजाफरी गांव स्थित धार्मिक व सार्वजनिक स्थल गुरादरी मठ पर रविवार की रात एक बेसहारा और बीमार गोवंश की मौत हो गई। सोमवार सुबह टहलने निकले लोगों और योगा टीम के सदस्यों राजीव मौर्य व राहुल मद्धेशिया ने मृत गोवंश को सफेद कपड़े से ढककर कुत्तों आदि से सुरक्षित रखने की व्यवस्था की। इसकी सूचना मिलने पर मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के एडीओ पंचायत आदित्य सिंह और स्थानीय ग्राम प्रधान धीरेंद्र प्रताप मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मंगवाकर कफन, नमक और अन्य आवश्यक सामग्री के साथ गोवंश को विधि-विधान से दफन करवाया।
इस दौरान मठ प्रबंधन के नागेंद्र सिंह, छेदी सिंह, समाजसेवी विष्णुकांत श्रीवास्तव, करहां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्यामबिहारी जायसवाल, सद्दाम हाशमी, सुरेशचंद वर्मा, पिंटू सिंह, मनोज मद्धेशिया, कन्हैया वर्मा, अजीत प्रताप सहित पुलिस प्रशासन के लोग उपस्थित थे।



Post a Comment