Top News

रामजानकी मंदिर में शिवानी दूबे के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

रामजानकी मंदिर में शिवानी दूबे के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

करहां (मऊ) : शारदीय नवरात्र के अवसर पर करहां क्षेत्र के कमालपुर पहाड़पुर गांव स्थित रामजानकी मंदिर में रविवार की रात संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय मानस प्रचारक शिवानी दूबे ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ विविध भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से शुरु हुआ कार्यक्रम रात करीब 8:30 बजे आरंभ होकर देर रात तक चलता रहा। वादक यंत्रों के साथ उनकी मनमोहक प्रस्तुति पर श्रद्धालु तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाते रहे। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्रीराम, जय माता दी और भारत माता की जय के उद्घोष से गूंजता रहा। शिवानी दूबे ने रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को रामभक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए। नवरात्र के मद्देनजर मंदिर को रंगीन रोशनी और आकर्षक झालरों से सजाया गया था। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भोजन, भंडारे और प्रसाद की व्यवस्था की गई। आयोजन को सफल बनाने में कैलाश चौहान, राजनाथ चौहान, कमलेश चौहान, पतिराज चौहान, दुर्ग विजय राजभर, हरिश्चंद्र राजभर, जनार्दन राजभर, शिववचन राजभर, रामनवल चौहान, धर्मराज चौहान, रामकेवल चौहान और रामप्यारे सहित करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने सहयोग किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post