राम वनवास की लीला देख भावुक हुए श्रद्धालु, उमड़ी भीड़
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे की रामलीला में सोमवार की शाम श्रीराम के वनवास प्रसंग का भावपूर्ण मंचन हुआ। श्रीदशहरा रामलीला कमेटी धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में स्थानीय कस्बे में आयोजित लीला में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वन गमन का दृश्य दिखाया गया।
अयोध्या के महामंत्री सुमंत द्वारा श्रीराम को वन तक ले जाने वाले प्रसंग का अभिनय किया गया। कलाकारों के मार्मिक अभिनय से दर्शक भावुक हो उठे। लीला देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और भगवान श्रीराम के आदर्शों का स्मरण किया।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के महामंत्री रामसरन चौहान, संरक्षक लालजी वर्मा, आशीष अग्रवाल, राजीव सेठ, राजेश चौहान, विजेंद्र पटेल, महावीर प्रसाद सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी व धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।




Post a Comment