Top News

देवसीपुर में चला विशेष सफाई अभियान, नालियों में एंटी लार्वा का हुआ छिड़काव

देवसीपुर में चला विशेष सफाई अभियान, नालियों में एंटी लार्वा का हुआ छिड़काव

करहां (मऊ) : संचारी रोगों की रोकथाम और गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड की करहां न्याय पंचायत स्थित देवसीपुर गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। करीब दो दर्जन सफाईकर्मियों ने काली मंदिर, पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र सहित सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। इस दौरान सड़कों और नालियों से गंदगी हटाने के साथ नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। वहीं ब्लीचिंग पाउडर और चूने का इस्तेमाल कर मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया गया।

खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि विकास खंड की सभी 83 ग्राम पंचायतों में सफाईकर्मियों की टोलियों के माध्यम से अभियान चलाकर नालियों की सफाई और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। यह विशेष स्वच्छता अभियान एक से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के खतरे को कम करना है। अभियान की निगरानी के लिए सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत आदित्य सिंह विभिन्न न्याय पंचायतों में पहुंचकर सफाई कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने नियमित साफ-सफाई, जलभराव रोकने और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने पर भी जोर दिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post