Top News

मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था, किया जागरुक

मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था, किया जागरुक

करहां (मऊ) : मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत मंगलवार को पब्लिक बालिका इंटर कालेज की एनसीसी छात्राओं ने पुलिस टीम के साथ यातायात व्यवस्था संभालने में सहयोग किया। शहीद चौक, रोडवेज और विजय स्तंभ तक चले अभियान में छात्राओं ने लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरुक किया। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो स्क्वायड ने यह पहल की।

अभियान के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों, सुरक्षित सड़क पार करने के तरीकों और आपात स्थिति में पुलिस से सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी गई। उन्हें छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी अन्य परेशानी की स्थिति में बिना झिझक पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने के साथ महिला सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरुक करना रहा। इस दौरान उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, मिथिलेश कुमार, अरविंद यादव, अनिल सिंह, वैभव पांडेय, पंकज कुमार, महिला उपनिरीक्षक माधुरी सागर और प्रतिभा गुप्ता मौजूद रहीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post