विधि-विधान पूर्वक दुर्गा प्रतिमाओं के खोले गए पट, दर्शन प्रारंभ
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के विभिन्न बाजारों व गावों में सप्तमी तिथि पर देर शाम दुर्गा प्रतिमाओं की वैदिक रीति से विधि-विधान पूर्वक स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा कर पट खोल दिए गए। इसके साथ ही दर्शनार्थियों के लिए पंडाल में दर्शन, पूजन, अर्चन शुरु हो गया है।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवयुवक व्यापार मंडल श्रीदुर्गा पूजा समिति एवं मां दुर्गा पूजन समिति द्वारा करहां बाजार में दो प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। समिति के अध्यक्षद्वय विक्की वर्मा एवं विजय दास ने बताया कि इस बार प्रशासन की मंशा के अनुरुप समिति में कई नए निर्देशों के अनुसार पूजा व्यवस्था संचालित की जा रही है।
वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मुख्य यजमान दीपक मद्धेशिया व चंदन सिंह के द्वारा दुर्गा प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा व पूजन के उपरांत दर्शन के लिए पट्ट खोल दिये गए। मंगलवार को बाजार में दशहरा का मेला लगेगा, इसके उपरांत प्रतिमाओं का हर्षोल्लास पूर्वक विसर्जन होगा।
इसके अलावा मालव, देवसीपुर, नगपुर, लग्गूपुर, माहपुर, शमशाबाद, याकूबपुर, घरोहिया आदि स्थानों के दुर्गा पंडालों में भी पूजन-अर्चन शुरु हो गया है। इस अवसर पर अनिल चौरसिया, राजेश यादव, अनिल भारद्वाज सुम्मन, गुल्लू शर्मा, सोनू सिंह, राहुल सिंह, लालचंद शर्मा, दीपक कुमार, श्रीकांत चौरसिया आदि मौजूद थे।








Post a Comment