Top News

बारिश ने दिलाई गर्मी और उमस से राहत



बारिश ने दिलाई गर्मी और उमस से राहत

करहाँ (मऊ) : लंबे समय से भयंकर गर्मी और उमस झेल रहे करहाँ परिक्षेत्र वासियों को शुक्रवार दोपहर बाद आई बारिश ने राहत प्रदान की है। हालांकि सूख रही धान की फसलों के लिए अभी इतनी बारिश निश्चित रूप से नाकाफ़ी साबित होगी।

इस बरसात में बारिश मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र और मऊ जनपद में अपेक्षाकृत बहुत कम हुई है। क्षेत्र और जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांगें भी उठी हैं। किसानों के सामने ट्यूवेल के सिवाय अपनी फसलों को बचाये रखने का कोई दूसरा उपाय नहीं है। वहीं क्षेत्रवासी महीनों से भयंकर गर्मी और उमस झेल रहे हैं। इससे पेट एवं आँख की संक्रामक बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ गया। इस गर्मी से करहाँ क्षेत्र के कई गाँव भयंकर चेचक की चपेट में आ गए।

शुक्रवार दोपहर बाद आई बारिश से जहाँ उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है वहीं किसानों में भी धान की फसल जिलाये रखने की थोड़ी उम्मीद बढ़ी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post