Top News

तमसा किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी



तमसा किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी

करहाँ, मु.बाद गोहना, मऊ। कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के भातकोल गांव में तमसा नदी किनारे स्थित हनुमान मंदिर के निकट 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सोनोरा कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना निवासी अनुज सिंह पुत्र अभिमन्यु सिंह बीती रात 12:00 बजे घर से चला गया। परिजनों ने खोजबीन की परंतु किसी प्रकार की जानकारी ना होने से परिजन परेशान थे। इसी बीच शनिवार को दिन में 4:00 बजे के करीब भातकोल तमसा नदी किनारे स्थित हनुमान मंदिर के निकट ग्रामीणों ने शव को देखा। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। मौके पर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी तथा क्षेत्रीय एसआई राजेश कुमार वर्मा अपने हमराहियो के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post