Top News

बालू लदा ट्रक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से पलटा, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र ड्राइवर और खलासी



बालू लदा ट्रक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से पलटा, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र ड्राइवर और खलासी

करहाँ, रानीपुर (मऊ) : रानीपुर थाना के शमशाबाद-याकूबपुर के बीच पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 272 किमी. की लोकेशन पर गाज़ीपुर की तरफ से लखनऊ की तरफ जा रहा एक बालू लदा ट्रक अगला टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें पिता-पुत्र चालक और खलासी बाल-बाल बच गए हैं। उन्हें सिर्फ हल्की चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक नम्बर UP62CT3188 जो बालू लादकर एक्सप्रेसवे के रास्ते गाज़ीपुर की तरफ से लखनऊ की तरफ जा रहा था। यह हादसा शाम 6 बजे के आसपास याकूबपुर से शमशाबाद गाँव के बीच स्थित हनुमान मंदिर के पास 272.1 किमी के प्वाइंट पर हुआ है। संयोग से सूचना मिलते ही करहाँ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि पासी अपने साथियों समेत मौके पर पहुंच गए और तुरंत पिता-पुत्र ड्राइवर और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाले। बताया जाता है कि पिता ही ट्रक का मालिक और ड्राइवर है जबकि उसका पुत्र ही गाड़ी का खलासी।

टायर फटने से पलटे ट्रक को देखने ग्रामीणों की भारी भींड इकट्ठी हो गयी है। किसी के हताहत नहीं होने से सभी लोग भगवान का शुक्र मना रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और एक्सप्रेसवे अथॉरिटी की दुर्घटना की सूचना दी जा चुकी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post