Top News

प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई काली स्याही



प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई काली स्याही


करहाँ, मऊ। रविवार घोसी विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर कोपागंज ब्लाक के अदरी कस्बे में काली स्याही फेंकी गई। इस घटना से वहा पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच स्याही फेंकने वाला मौका पाकर फरार हो गया। इस घटना की जानकारी थोड़ी ही देर में पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान रविवार को कोपागंज ब्लाक के अदरी स्थित एक कॉलेज में जन चौपाल के बाद वापस दूसरे कार्यक्रम को जा रहे थे। अभी वह अदरी चट्टी पर पहुंचे ही थे कि वहां पहले से भाजपा कार्यकर्ता जो कि उनके स्वागत हेतु खड़े थे। उनको देखकर दारा सिंह चौहान गाड़ी से उतरकर स्वागत ही करा रहे थे कि तभी एक युवक ने उनके ऊपर काली स्याही फेंक दिया। एकाएक हुई इस कृत्य से अफरा तफरी का माहाैल हो गया। वहीं इस कार्यक्रम के बाद वह बिना प्रचार किये ही वापस लौट गए।

https://fb.watch/mBxKjy984X/?mibextid=Nif5oz

समाचार लिखे जाने तक आरोपी फरार है जबकि उसके बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दारा सिंह चौहान ने प्रेस प्रतिनिधियों से कहा है कि यह विरोधी दल और उनके प्रत्याशी की सोची समझी चाल के तहत कृत्य किया गया है। इस तरह का कृत्य लोकतंत्र में जायज नहीं है। समाचार लिखे जाने तक इसकी तहरीर संबंधित थाने में अभी प्रदान नहीं की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post